Coronavirus : मदद की रकम पूछने वालों को प्रज्ञान ओझा ने दी नसीहत, पैसे से सहायता को न आंके

नई दिल्ली : कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण विश्वभर में करीब 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक सात लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत की बात करें तो 1100 से ज्यादा मामले यहां भी सामने आ चुके हैं और अब तक 32 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस कारण दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने में सरकार और संस्थाओं की मदद कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग अपनी राशि का खुलासा कर रहे हैं और कुछ गुप्त रख रख रहे हैं। जिन अमीर दिग्गजों लोगों ने कम राशि या कोई आर्थिक मदद नहीं दी है, प्रशंसक उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय मदद को रकम से नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगदान करने वालों की राशि पूछना हैरानी भरा है।

ट्वीट कर ओझा ने कही यह बात

प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट के जरिये अपनी ये बात कही है। पिछले ही महीने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले ओझा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि यह देख कर उन्हें काफी हैरानी हो रही है कि जो लोग इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं, उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि सहायतार्थ किसने कितनी राशि दी है। उन्होंने आगे लिखा कि मदद तो मदद ही होती है, इसे रकम में नहीं आंका जा सकता। हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए।

जाफर ने चुनी ऑलटाइम आईपीएल टीम, धोनी को दी कप्तानी, सचिन को नहीं मिली जगह

कई क्रिकेटर मदद के लिए आगे आए हैं

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर इस संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली, इरफान पठान, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, ऋचा घोष आदि ने अपनी रकम का खुलासा किया है तो वहीं कप्तान विराट कोहली भी मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन उन्होंने मदद में दी गई रकम का खुलासा नहीं किया है।

लॉकडाउन में मां बनीं कोच, इस तरह करा रही हैं बेटे को आईपीएल की तैयारी, देखें वीडियो

धोनी और विराट कोहली पर उठे थे सवाल

विराट कोहली ने काफी देर से मदद का ऐलान किया है तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे की एक संस्था को महज एक लाख रुपए दिए थे। इसके बाद प्रशंसकों ने इन दोनों खिलाड़ियों पर सवाल उठाए थे।

Check Out Here - Daily Update Latest Cricket News in Hindi