70 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस का दिल जीतने वाली परवीन बॉबी का है आज 58वां जन्मदिन

नई दिल्ली। गुजरे जमाने की सुपरस्टार परवीन बॉबी ( Parveen Babi ) का आज जन्मदिन है। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 में गुजरात के जूनागढ़ के एक पठान मुस्लिम समुदाय में हुआ था। 70 के दशक में परवीन अपनी बोल्डनस की वजह से काफी चर्चा में रहती थीं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा। उनके नाम जहां कई सुपरहिट फिल्में हैं तो वहीं कई फ्लॉप फिल्मों से भी उनका करियर डगडमामा चुका था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके शुरूआत और अंत की वो तमाम कहानियां जो परवीन से जुड़ी हुई हैं।

 Parveen Babi

फिल्मी करियर

परवीन बॉबी की पहली फिल्म चरित्र ( Charitra ) थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमाजगत में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके हीरो अभिनेता सलीम दुर्रानी ( Salim Durani ) थे। फिल्म के निर्देशक बी.आर इशारा ( B.R Ishara ) थे। जिन्होंने परवीन को पहला चांस दिया था। फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पीट गई। लेकिन परवीन बॉवी की किस्मत चमक गई। फिल्म में उनके खूबसूरत चेहरे को देखते हुए परवीन भारत की वो पहली एकट्रेस बनी जिसने मात्र 27 साल की उम्र में ही 'टाइम मैगज़ीन' के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई। इसके बाद सदी के महानायक अमिताभ ( Amitabh Bachchan ) संग उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' ( Amar Akbar Anthony ) आई। जिसने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया।

Mahesh Bhatt

महेश भट्ट संग रिश्ता

परवीन बॉबी जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt ) संग रिलेशन में थी। जिसकी चर्चा आए दिन होती थी। 1977 में उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी। महेश भट्ट पहले ही शादीशुदा थे। लेकिन बावजूद इसके वो अपनी पहली पत्नी और बेटी पूजा को छोड़कर परवीन संग रहने लगे थे।

Parveen Babi

बॉलीवुड को कहा अलविदा

सन् 1983 में परवीन बॉबी ने अपने करियर को बीच में छोड़कर बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली। उन्होंने मुंबई को छोड़कर बैंगलौर में रहना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद वे वहां से अमेरिका चली गई। उनका कहना था कि उन्हें मानसिक तनाव होने लगा है। जिसकी असली वजह महेश भट्ट थे। दरअसल, 3 साल बाद महेश भट्ट परवीन बॉबी से अलग हो गए थे। परवीन उन्हें भूले नहीं भूल पा रही थी। जिसके चलते उन्हें नशे की आदत पड़ गई। नशे में चूर परवीन ने अपनी जिंदगी को नशे में डुबो लिया था।

फ्लैट में मिली लाश

एक समय ऐसा था जब परवीन के घर फिल्मों को साइन करवाने के लिए निर्देशकों की लाइने लगी होती थी। वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी अकेले ली। 22 जनवरी 2005 में परवीन बॉबी की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। जिस फ्लैट पर वो रहती थी। उसी घर में उनकी लाश मिली थी। इस खबर से हर जगह सनसनी मच गई थी।

👉Check Out Here - Latest Update Entertainment News in Hindi